लांगुरिया भजन लिरिक्स इन हिंदी – Languriya Bhajan Lyrics In Hindi

लांगुरिया भजन लिरिक्स इन हिंदी

1. Languriya Teri Ek Na Manungi Lyrics

लान्गुरिया तेरी एक ना मानूंगी,

भवन मे छम छम नाचूँगी ॥

भवन मे तूं कैसे जाओगी,

वहां पे तेरा ससुरा मिल जायेगा,

ससुर से, ससुर से, परदा कर लुंगी,

भवन मे छम छम नाचूँगी ॥

भवन मे तूं कैसे जाओगी,

वहां पे तेरा जेठा मिल जायेगा,

जेठ से, जेठ से, पीछा फेरुँगि,

भवन मे छम छम नाचूँगी ॥

भवन मे तूं कैसे जाओगी,

वहां पे तेरा देवर मिल जायेगा,

वहां पे तेरा न्ंदोई मिल जायेगा,

नंदोई को, देवर को, संग ना चालुन्गी,

भवन मे छम छम नाचूँगी ॥